Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित सभासदों ने किया श्रमदान

 



रेवती, (बलिया) नगर पंचायत रेवती द्वारा गुरुवार को पूर्वाह्न में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत  दिनांक 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 156 घंटे महा सफाई अभियान के तहत स्थानीय बस स्टैंड तिराहा पर अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के निर्देशन में श्रमदान अभियान चलाया गया।

जिसमें नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय 'कनक ' सभासद राम प्रसन्न चौहान, अजय वर्मा, समाजसेवी राजेश गुप्ता, कलयुगी पाण्डेय, गोलू पटेल, आदि नागरिकों द्वारा श्रमदान कर सफाई किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, गणेश रावत, राजकुमार चौहान, रोशन रावत आदि मौजूद रहे।




पुनीत केशरी

No comments