Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया विकास खंड परिसर में प्रस्तावित कृषक कल्याण केंद्र के निर्माण में जिला कृषि अधिकारी पर बाधा उत्पन्न करने का आरोप



बलिया : बैरिया विकास खंड परिसर में प्रस्तावित कृषक कल्याण केंद्र की स्थापना में जिला कृषि अधिकारी बलिया द्वारा जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए बैरिया के ब्लॉक प्रमुख डॉ मधु सिंह ने उपजिलाधिकारी बैरिया के साथ साथ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर उचित कार्यवाई की मांग की है।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रस्ताव पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैरिया व हनुमानगंज ब्लॉक क्षेत्र में कृषक कल्याण केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी थी। बैरिया में कृषक कल्याण केंद्र के लिए ब्लॉक परिसर में काफी जमीन उपलब्ध हैं बावजूद इसके जिला कृषि अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर दयाछपरा में कृषक कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह अपने पत्रांक संख्या 369 दिनांक 29/08/2025 को किया था। डॉ मधु सिंह का कहना है कि जब बैरिया ब्लॉक परिसर में जमीन उपलब्ध हैं तो फिर दयाछपरा में कृषक कल्याण केंद्र बनवाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संदर्भ में पत्र लिखने का क्या औचित्य है। 

इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने तहसीलदार बैरिया से रिपोर्ट तलब किया।



By- Dhiraj Singh

No comments