सोशल मीडिया पर विधायक केतकी सिंह पर एक युवक द्वारा कमेंट करना भारी पड़ा जेल कि हवा खानी पड़ी
मनियर, बलिया। बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ टोटी पर दिए गए बयान को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कमेंट किया जा रहा है जिसमें कुछ अभद्र कमेंट की शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक से की। बताया जाता है कि एक युवक द्वारा केतकी सिंह के नाम की जगह चेतकी सिंह लिखकर अभद्र गाने का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया था ।उक्त वीडियो राज यादव के आईडी से अपलोड किया गया था। बताया जाता है कि उस वीडियो को मनियर थाना क्षेत्र के सांगापुर निवासी पिंटू यादव द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मनियर सीतांशु गुप्ता जिला कार्य समिति के सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से मनियर थाना पर तहरीर देकर थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक से कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने पिंटू यादव नामक युवक को थाने पर लाई ।व पुछ के बाद जेल भेज दिया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि उक्त युवक पिंटू यादव को शांति भंग की धारा में चालान किया जा रहा है ।उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था।
प्रदीप कुमार तिवारी
No comments