मां दुर्गा की प्रतिमाओं के मुख/ पट खुलने के साथ नगर में चार दिवसीय दशहरा मेला शुरू
रेवती, (बलिया) नगर के गुदरी बाजार, बड़ी बाजार, मठिया बाजार,बीज गोदाम, बड़ी मस्जिद के समीप आदि स्थानों पर बने पूजा पांडालों में वेद मंत्रोचर के साथ मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के मुख/ पट खुलने के साथ नगर में शारदीय नवरात्र पर लगने वाला चार दिवसीय दशहरा मेला शुरू हो गया। इस बार नगर पंचायत रेवती में 25 तथा दियरांचल में 12 ,थाना क्षेत्र में कुल 37 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई है। मेला क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल में भीड़ भाड़ के समय अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। झूला,चरखी, परचून, श्रृंगार, जलेबी, चाट, मिष्ठान, फल, प्रसाद आदि की दुकानों से मेले में गहमागहमी बढ़ गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक विसर्जन जुलूस संपन्न होने तक नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो इंट्री लगा दी गई है।
पुनीत केशरी


No comments