रेवती में सोमवार को सुबह 4 बजें से 10 बजे तक 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित, परेशानी
रेवती, (बलिया) प्रदेश सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दशहरा पर्व पर विद्युत आपूर्ति में कटौती न करने के आदेश के बावजूद सोमवार को सुबह 4 बजें से 10 बजे दिन तक पूरे छः घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहा । जिससे सप्तमी को विभिन्न पूजा पांडालों में प्रतिमाओं के पट खोलने तथा व्रत रखने वाले लोगों को स्नान, ध्यान आदि करने में काफ़ी फजीहत झेलनी पड़ी। बताते चलें कि काली माता मंदिर के समीप तकनीकी फाल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित रहा। यहा की विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल है। कभी लोड, तार गलने स्पार्किंग के चलते हमेशा आपूर्ति बाधित होती रहती है।
पुनीत केशरी


No comments