Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मोमोज मांगने को लेकर दुकानदार ने ग्राहक पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी




गड़वार (बलिया) थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर स्थित मोमोज की दुकान पर गुरुवार की देर शाम को किसी बात को लेकर ग्राहक व दुकानदार के बीच कहा सुनी हो गई जिसमें दुकानदार ने ग्राहक के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से ग्राहक को इलाज के लिए भेजा। कुरेजी निवासी पिंटू गुप्ता चट्टी पर मोमोज की दुकान चलाता है। दुकान बंद करने के समय स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगीडीह,बुढऊं निवासी ग्राहक पिंटू राजभर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें दुकानदार पिंटू गुप्ता ने ग्राहक पिंटू राजभर को चाकू से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दुकानदार पिंटू गुप्ता पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments