मोबाइल नहीं मिला तो नाराज किशोर चढ़ गया टावर पर, पुलिस और ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उतारा
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के आनापुर गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 15 वर्षीय किशोर मोबाइल फोन न मिलने से क्षुब्ध होकर टावर पर चढ़ गया।
गांव निवासी मुन्ना गौतम का बेटा आशीष उर्फ डब्बू गौतम अपनी मां से मोबाइल मांग रहा था। मां के मना करने पर नाराज होकर वह थोड़ी दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
ग्रामीणों ने घटना देख शोर मचाया और उसे नीचे आने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका से लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किशोर को समझाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा।
आबादी क्षेत्र में स्थित टावर पर हुई इस घटना की पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही।
डेस्क


No comments