गांव में घुसा दस फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा और नदी में छोड़ा
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने घर के पास गड्ढे में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी श्रवण कुमार संत और शीतला बक्स सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से बेलन नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया।
गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी के घर के पास गड्ढे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोग घबराकर शोर मचाने लगे और लाठी-डंडे लेकर उसे घेर लिया था। समय रहते वन विभाग की टीम पहुंची और किसी बड़े हादसे को टाल दिया।
डेस्क


No comments