1000 हजार असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरित
रेवती (बलिया) प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गायघाट ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष शंकर सिंह "लालू" के सौजन्य से छठ पूजा से पूर्व गायघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिव शंकर सिंह चौहान द्वारा एक हजार असहाय व गरीब व्रती महिलाओं को वस्त्र (साड़ी) व पूजन सामग्री का वितरण किया गया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक श्री चौहान ने कहा कि गरीब, लाचार, जरूरत मंद असहायों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा करने के समान है। उन्होंने प्रधान आशुतोष शंकर सिंह लालू व उनके सहयोगियों को प्रति वर्ष इतने बड़े पैमाने पर असहायों की सेवा करने के बधाई दी। इसके पूर्व आयोजक ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सहित मंडल भाजपा अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, कौशल सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान विशुनपुरा अर्जुन सिंह चौहान,ग्राम पंचायत सचिव सुनील तिवारी, पंचायत सहायक सौरभ सिंह आदि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह, मिथिलेश तिवारी, अविनाश शंकर सिंह,पवन रजक, अशोक यादव,आकाश पांडेय,अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments