दशहरा मेला के दूसरे दिन अष्टमी को दर्शन पूजन के लिए लोगों का लगा रहा तांता
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र पर नगर में आयोजित चार दिवसीय दशहरा मेला के दूसरे दिन अष्टमी को विभिन्न पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा। नगर में इसका बार अलग अलग स्थानों पर पूजा पांडाल में मां दुर्गा की 25 प्रतिमाएं स्थापित की गई है। एक किलो मीटर के परिधि में मेला लगने से पूरा नगर देवी के भक्ति में डूब गया जान पड़ता है। नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने बड़ी मस्जिद के समीप स्थित जय माता दी मूर्ति नंबर-13बी के पूजा पांडाल का उद्घाटन किया। इसके पूर्व पूरे नगर में स्थापित पूजा पांडालों का भ्रमण कर साफ़ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान सुशील श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, चुन्नू लाल, गोलू पटेल आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments