Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क दुर्घटना में मजदुर कि मौत

 



मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के नावट नंबर एक निवासी हरिशंकर राजभर 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन राजभर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।घटना के संदर्भ बताया जा रहा है उक्त मजदुर मजदुर क्षेत्र के धनवती दुरौंधा से मजदूरी करके साइकिल से सोमवार के दिन करीब 7:00 बजे शाम को वापस आ रहा था कि चान्दुपाकड में पीछे से आ रही किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घायलावस्था  में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 1:00 बजे रात में मंगलवार को उनका निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते हैं पत्नी लीलावती ,पुत्री आरती 22 वर्ष व सुमन 15 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़के धन जी 25 वर्ष व बुधन 17 वर्ष बाहर रखकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पाकर  गांव के लिए चल दिए हैं। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में भेज दिया है।


मनु तिवारी

No comments