पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह की मनी 23वीं पुण्यतिथि
मनियर, बलिया। पूर्व एमएलसी व पूर्व नेता विधान परिषद स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनियर परशुराम स्थान स्थित उनके आदम कद प्रतिमा के स्थान पर मनाई गई। बताओ ने उनके कृतियों पर प्रकाश डाला गया । इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जोनल कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह गरीबों के मसीहा थे वे गरीबों व मजलुमो के मदद हमेशा अग्रसर रहे। वे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रहे ।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे ।वह संजय गांधी के बहुत ही करीबी थे। अल्प आयु में उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 1996 में मनोनीत विधान परिषद सदस्य हुए ।2002 में उनकी तबीयत खराब हुईऔर 30 सितंबर 2002 को वह हम लोगों को छोड़कर चल बसे। आज उनका न रहनुमा हम लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है ।इस मौके पर 2 मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, विक्रमादित्य सिंह उर्फ मैनेजर सिंह ,शिवजी सिंह ,पूर्व प्रधानाचार्य व सपा के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रह्म शक्ति सिंह ,बच्चा सिंह, नियामुल हक, जय राम पांडेय ,विनोद सिंह, मुन्ना सिंह ,उमेश राय , सभासद शमशेर बहादुर सिंह, मुस्ताक अहमद, दरोगा सिंह, अंजनी कुमार सिंह, पूर्व सभासद अंजनी सिंह सहित आदि लोग रहे। उनके अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
मनु तिवारी


No comments