विद्युत की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
रेवती, (बलिया) दशहरा पूजा के अवसर पर बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सुबह 5 बजे बिजली की सप्लाई ठप्प हो जा रही है। 8 बजे आने के बाद बमुश्किल आधा घंटा में ट्रिप कर जा रही है। दिन भर ट्रिपिंग के चलते बिजली का रहना न रहने के बराबर है। लघु कुटीर उद्योग धंधे, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सप्तमी के दिन से यह स्थिति बनी हुई है। 24 घंटे में 10 घंटे भी ढंग से विद्युत की आपूर्ति नही हो रही है। नगर की 35 हजार आबादी प्रभावित हैं।
पुनीत केशरी


No comments