कम्पोजिट विद्यालय खरिका के छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर मिशन शक्ति फेज के संबंध में पुलिस ने किया जागरूक
रेवती, (बलिया) स्थानीय थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय खरिका के कक्षा छह से आठ तक के छात्राओं को मिशन शक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक सरोज गौतम ने सर्व प्रथम छात्राओं को मिष्ठान खिलाया। कहा कि कभी रास्ते में आते जाते कोई लड़का या पुरुष किसी तरह का गलत कमेंट करता है तो डरना नहीं है। स्कूल में अपने अध्यापक से बता सकती हो। घर पर अपने माता पिता से 1090,1098,आदि पर थाना में सूचित करवा देना। रात 10 बजे से सुबह छः बजे तक कही बाहर से घर आते समय डर लग रहा हो अथवा साधन न मिले तो 112 पर फोन करने से सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान दीवान महेंद्र कुमार, अध्यापक धर्मेंद्र कुमार,जय प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments