रेवती दशहरा मेला में उमड़ा जनसैलाब,पूजा समितियों व पुलिस को भीड़ का दबाव नियंत्रित करने में छूटा पसीना
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र पर नगर में आयोजित चार दिवसीय दशहरा मेला में नवमी को सुबह से जन सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों व पुलिस को दिन भर काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। आस पास व दूर दराज दर्जनों गांवों से हजारों लोगों ने पूजा पांडाल में मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन कर अपने अपने परिवार के कल्याण की कामना की। बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार,गुदरी बाजार,बीज गोदाम तथा बड़ी मस्जिद के समीप के पूजा पांडालों में सर्वाधिक भीड़ रही। मेला में अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को पूजा समिति के सदस्य एलाउंसमेंट के द्वारा सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द करते रहे। पुलिस फोर्स की कमी का मनबढ़ युवक महिलाओं की भीड़ देख कमेंट के साथ धक्का मुक्की करते रहे।
पुनीत केशरी


No comments