दशहरा मेला में रेवती पुलिस ने महिलाओं को मिशन शक्ति के संबंध में किया जागरूक
रेवती (बलिया) नगर में चल रहे दशहरा मेला के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को बीज गोदाम के समीप थाना के उप निरीक्षक सरोज गौतम तथा महिला कांस्टेबल चंदा,सुनीता देवी मिशन शक्ति फेज के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उप निरीक्षक ने कहा कि घर पर या बाहर कही पर किसी प्रकार के उत्पीड़न आदि के संबंध में महिला हेल्प लाइन के किसी नंबर पर फोन कर सकतीं हैं। महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पुलिस हेल्पलाइन नंबर की पम्पलेट भी वितरित किया गया।
पुनीत केशरी


No comments