Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला सशक्तिकरण /महिला सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

  



मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज- 5 .0 के अंतर्गत थाना  मनियर के शिव शक्ति इंटर कॉलेज चंदायर में महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान हेतु बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भलीभांति अवगत कराया गया और बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112,1076,1090 ,1098,102,108 में फोन करके मदद प्राप्त करें ।साइबर क्राइम के सम्बंध में बताया गया एवं साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव न करने के बारे में बताया गया तथा ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना देने के लिए कहा गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक रमेशचंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार यादव, महिला कांस्टेबल संगीता तिवारी,  महिला कांस्टेबल अर्चना मौजूदरही।


मनु तिवारी

No comments