Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सिंहाचवर गोली कांड में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश



गड़वार (बलिया) थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में सोमवार की शाम को हुए गोली कांड में पुलिस ने घायल युवक सुरज राजभर के दादा सुकई राजभर के तहरीर पर आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी है जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। सिंहाचवर खुर्द गांव निवासी सुरज राजभर अपने गांव के ही निवासी दो युवकों अशोक राजभर व लखन के साथ एक बाइक से किसी कार्य हेतु सिंहाचवर चट्टी पर गए थे। जहां पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने सुरज राजभर के कन्धे पर गोली मार दी। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं इस घटना में बाइक पर सवार अशोक राजभर को भी मारकर घायल कर दिए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस गोली कांड की घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।विधिक कार्यवाई की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी  के लिये दबिश दी जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments