विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत
रेवती (बलिया) नगर से सटे परसिया गांव में विद्युत करंट के स्पर्शाघात से शुक्रवार की शाम छोटकन शाह नामक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर दस निवासी छोटकन शाह का परसिया गांव में डेरा ( घर ) है। वहा टैन्ट का कार्य करता है। उसके डेरा तक जाने के लिए रास्ता में बरसाती पानी लगा है। डेरा के अंदर नमी(सिडन) है। घर से दिन में 12 बजे वह डेरा पर गया था। डेरा पर जमीन में अर्थिंग था। घर में तार जोड़ते समय विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गई। इधर परिवार के लोग अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे। शाम को डेरा पर बाहर बाईक खड़ी देख परिजनों को कुछ संदेह हुआ। अंदर देखे तो छोटकन मृत पड़ा था। मौके पर पहुंचीं पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । मृतक के दो लड़के व दो लड़कियां चार बच्चे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया। पिता मुन्ना साह व पत्नी इन्दु देवी का रोते रोते बुरा हाल है।
पुनीत केशरी
No comments