Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्व.रामेश्वर सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को 251 कंबल का किया गया वितरण




गड़वार (बलिया) कस्बा क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में रविवार को किसान मोर्चा के भाजपा मंडल अध्यक्ष गड़वार के पिता स्व.रामेश्वर सिंह के दसवीं पुण्यतिथि पर गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को व त्रिकालपुर गांव में असहाय,गरीब, दिव्यांग जन एवं गरीब वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए 251 लोगों को कंबल वितरण करते हुए मिष्ठान खिलाया गया। कंबल वितरण करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाजसेवी विनोद सिंह ने बताया कि गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान करना एक पुनीत कार्य है। यह कार्य सभी संपन्न लोगों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता जी की पुण्य तिथि पर लगातार 10 वर्षों से गरीब, मजलूमों की सेवा करता आ रहा हूं,और आगे भी करता रहूंगा। इसके पूर्व उनके तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अजीत कुमार,लेखाकार सोनू सिंह,राकेश सिंह,इंद्रजीत सिंह कीनू,मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह,राघवेन्द्र उपाध्याय,अमरेन्द्र उपाध्याय,दिवाकर तिवारी,अरविंद सिंह,बच्चालाल, बेचन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments