मैजिक के धक्के से बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल
मनियर, बलिया । क्षेत्र के पीलूई स्थित काली माई के स्थान के पास रविवार की देर शाम 6:10 बजे काली माता के मंदिर के पास मैजिक के धक्के से छितौनी निवासी शंभू पांडे 48 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचा जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहां भी गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज चल रहा है बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शंभू पांडे बाइक से सिकंदरपुर में भर्ती अपने पुत्र सुरेश पांडेय को हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए जा रहे थे ज्यो ही अभी पिलुई गांव के काली माई के स्थान के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वे बुरी तरह से गिर कर घायल हो गए बताया जाता है कि उनका पैर कई जगह से टूट गया व सर में गंभीर चोटे आई। मौका पाकर मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।
मनु तिवारी


No comments