Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

 



मनियर, बलिया। मनियर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय चालान भेज दिया। पुलिस अधीक्षक  बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को बड़ी मिली सफलता मिली 

उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ गोलू राजभर पुत्र बबन राजभर निवासी दियरा टुकड़ा नंबर 2 थाना मनियर जनपद बलिया ने इच्छा के विरुद्ध शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं गर्भवती होने के सम्बंध में वादी द्वारा प्रतिवादी के घर पूछने पर प्रतिवादी द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दिया गया । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मनियर द्वारा   बीएनएस व पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । सोमवार को मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोलू राजभर पुत्र बब्बन राजभर निवासी ग्राम दियरा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर जनपद बलिया को बस स्टैण्ड मनियर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कांस्टेबल मुकेश यादव,चालक हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार रहे।


मनु तिवारी

No comments