फेफना खेल महोत्सव को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने का लिया गया निर्णय : उपेन्द्र तिवारी
गड़वार (बलिया) फेफना विधानसभा के चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआईआर, स्नातक मतदाता सहित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता दौड़ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। गड़वार मंडल की बैठक एक निजी मैरिज हाल रतसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता मनोयोग से लग जाएं। लोकतंत्र में स्वस्थ चुनाव के लिए शुद्ध एवं सही मतदाता सूची आवश्यक हैं।बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित पार्टी हैं, जहां कार्यकर्ता पूर्णकालिक रूप से समाजसेवा में लगे रहते हैं,लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है और उसके लिए सही मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक हैं। बैठक को संबोधित करते हुए फेफना विधान सभा पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को पार्टी देश स्तर पर मना रही हैं। जिसके क्रम में फेफना विधानसभा में 21 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सोहाव से नरही तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया हैं। इस वर्ष फेफना खेल महोत्सव को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने का निर्णय लिया गया हैं,जो 21 नवंबर से प्रारम्भ होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय,टुनटुन उपाध्याय,मोतीचंद गुप्ता,आरकेश दुबे, प्रशांत राय बंटी, बृजनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह , नंदलाल सिंह,विजय गुप्ता , विजय वर्मा,देवेंद्र गिरी,भरत राय, सूर्यदेव राय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवं संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments