पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गड़वार (बलिया) स्थानीय पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बुधवार को उप निरीक्षक गंगा प्रसाद मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा सुशील दुबे के द्वारा गिरफ्तारी हेतु प्राप्त तहरीर के क्रम में स्थानीय थाना पर पंजीकृत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त जनपद गाजीपुर थाना बरेसर गांव बड़की बाकी खुर्द निवासी विशाल कुमार पुत्र ईश्वरचन्द को मुखबिर की सूचना पर हजौली-चिलकहर रोड पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कां.आशीष कुमार यादव,हेड कां.रामेश्वर यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments