गड़वार पुलिस को मिली सफलता,24 घंटे के भीतर जानलेवा हमले के छःआरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित एक आरोपित व पांच बाल अपचारी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि गत 30 दिसम्बर को वादी अनिमेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रतसर नगर पंचायत स्थित एसबीआई बैंक में कुछ कार्य से गया था। बाईक से वापस आते समय सीएचसी रोड से पड़वार मार्ग पर पहले से घात लगाए कुछ व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से अचानक जानलेवा हमला कर दिया जिससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आई जिसके कारण बेहोश हो गया। इस सूचना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर रतसर चौकी प्रभारी पवन कुमार ने झिंगुरी चट्टी के समीप से आरोपित राजा सिंह ऊर्फ दिव्यांश सिंह निवासी रक्सा डैनिया थाना पकड़ी व पांच बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अनिमेश सिंह रतसर में जमीन की प्लाटिंग का काम किया है। इस कारोबार में कई लोग उनके पार्टनर है। मंगलवार की शाम को बाईक से सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव निवासी सुरज तिवारी और आयुष तिवारी के साथ बैंक से कार्य कर वापस घर लौट रहे थे तब तक यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पवन कुमार के साथ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद,हेड कां. रविन्द्र यादव,कां. इमरान खान,अशोक यादव,परशुराम शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय







No comments