Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रोस्टर के शेड्यूल से विद्युत की नहीं हो रही आपूर्ति, आक्रोश







रेवती (बलिया) प्रदेश शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए एक मुश्त समाधान योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प कर वसूली अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।  बावजूद नगर की विद्युत आपूर्ति में सुधार नही हो पा रहा है। रोस्टर का शेड्यूल होने के बावजूद पूरे दिसंबर माह में प्रति दिन अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। 

सबसे अधिक प्रभावित लघु कुटीर उद्योगों धंधे,आटा चक्की के व्यवसायी रहे हैं। सुबह सात बजे आपूर्ति ठप्प होने के बाद 10 बजे जैसे ही सप्लाई आती है। एक घंटा के बाद सप्लाई कट जाती हैं। लगभग 4 बजे आपूर्ति आते ही बार बार सप्लाई बाधित होती रहती है। दर्जनों उपभोक्ताओं ने अब सौर ऊर्जा का सोलर पैनल लगा रखा है। बड़ी बाजार में आटा चक्की उपभोक्ता सुभाष केशरी का कहना है कि दिन में 4 बजे बिजली सप्लाई आने के बाद आपूर्ति बाधित होने से व्यवसाय  प्रभावित हो रहा हैं । एक अन्य आटा चक्की संचालक जय प्रकाश का कहना है कि विद्युत विभाग एक तरफ बकाया वसूली पर जोर दे रहा है तो वहीं अघोषित कटौती पर चुप्पी साधे हुए हैं।



पुनीत केशरी





No comments