Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रतसर विद्युत उपकेन्द्र पर बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन उपभोक्ताओं की जुटी भारी भीड़

 


➡️अवर अभियंता व एसएसओ ने संभाली कमान





रतसर (बलिया) उत्तर-प्रदेश में बिजली राहत योजना के कारण स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र कार्यालय में प्रथम चरण के अंतिम दिन बुधवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई  "बिजली राहत योजना 2025-26" के तहत,ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कभी भुगतान नही किया या लंबे समय से बकायादार है,उन्हें विशेष छूट दी जा रही है। इस योजना में सरचार्ज पर 100 प्रतिशत और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। यह छूट 31 दिसम्बर तक वैध है,जिसके चलते बिल जमा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसी छूट दोबारा कब आएगी,इसलिए वे इस अवसर का लाभ उठाना चाहते है। बुधवार के अंतिम दिन रतसर विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता कैलाश राव ने बताया कि उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए विद्युत उपकेन्द्र पर दो काउन्टर एवं क्षेत्र के खेजुरी में एक काउन्टर पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठाना पड़े।बताया कि विद्युत उपकेन्द्र पर राजेश यादव एसएसओ एवं जिशान खान की तैनाती की गई है। बताया कि देर शाम तक 113 उपभोक्ताओं ने 13 लाख से अधिक बिल जमा किया।  बिल जमा कराने के लिए विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी उपभोक्ताओं की मदद करने में जुटे थे। 

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments