Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रानीगंज बाजार में मारपीट चार पर मुकदमा दर्ज






बलिया : रानीगंज बाजार में घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बैरिया पुलिस ने धर्मेंद्र शर्मा के तहरीर पर चार नामजद व कुछ अज्ञात  लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

 उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि आरोपी रवि शर्मा, नीतेश सोनी, संजय राम उर्फ जादू, अमित गोड़  और कुछ अज्ञात सभी निवासी रानीगंज ने धर्मेंद्र शर्मा के घर में घुसकर उनके पुत्र  शुभम शर्मा व उनके भतीजे को लाठी डंडे राड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आगे की कार्रवाई हो रही है।



By- Dhiraj Singh





No comments