Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खरीद केंद्र रेवती पर 5240 कु. धान की हो चुकी खरीद



रेवती (बलिया) विपणन क्रय केंद्र रेवती पर किसानों से धान की खरीद का कार्य लगातार चल रहा है। विकास खंड रेवती में इस समय गायघाट व रेवती, दो धान खरीद केंद्र है। दोनों केंद्रों पर अब तक 123 किसानों से लगभग 5240 कु. धान की खरीद हो चुकी है। क्रय केंद्र पर मौजूद किसान लाल जी तथा खुशी सिंह निवासी गायघाट ने बताया कि हम लोग आज क्रमशः 80 व 43 कु. धान तौल के लिए लाये हैं। विपणन अधिकारी विष्णु शंकर राय ने बताया कि  23.89 रूपए प्रति कु. के हिसाब से 1 करोड़ 585 लाख रूपए का भुगतान संबंधित किसानों के खाते में किया जा चुका है। दोनों केंद्रों पर प्रति दिन 300 कु धान की खरीद की जा रही है।




पुनीत केशरी

No comments