Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोहरे के चलते बोलेरो की चपेट में आने से ढ़ाई वर्षीय बच्ची की मौत




 रेवती (बलिया) थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से गांव निवासी आल्हा पासवान की अढ़ाई वर्षीय पुत्री अंकिता उर्फ बुधिया की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। 

शुक्रवार की सुबह बच्ची अपने घर के समीप सड़क के किनारे खड़ी थी। इस बीच कही अन्यत्र से आ रहे बोलेरो की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक बच्ची के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना के उप नीरीक्षक अवनीश त्रिपाठी व ऋषिकेश गुप्ता द्वारा बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



पुनीत केशरी

No comments