आग लगी कि घटना से नगदी सहित घरेलू सामान जला
मनियर, बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर में सुबन के डेरा पर गुरूवार कि रात अज्ञात कारणों से लगी आग में राजू राजभर(बसपा नेता )पुत्र राम दयाल राजभर के रिहायसी टिन सेड मकान में रात करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें रखा सारा समान जल कर राख हो गया । राजू राजभर के अनुसार उनके घर में लगी आग से पांच हजार रुपए नगदी, अनाज, चौकी ,चारपाई, कपड़ा इत्यादि घरेलू सामान जलकर खाक हो गया । आग कैसे लगी यह ज्ञात नहीं हो पाया ।आग लगी की घटना के बाद शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया जिसके वजह से अन्य मकान जलने से बच गये।
मनु तिवारी


No comments