1 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से माँ काली मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
रतसर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 करोड़ 21 लाख 78 हजार रुपए की लागत से बनने वाले यात्री शेड,आरओ प्लांट एवं इंटरलाकिंग सीसी रोड का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार को नहर बाईपास रोड स्थित मां काली मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर ने श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर भूमि पूजन किया। इस अवसर कहा कि आस्था का केन्द्र मां काली मंदिर पर श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था नही होने के कारण कई तरह कि परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बताया कि मंदिर परिसर में यात्रियों को ठहरने के लिए यात्री शेड, शौचालय,इंटरलॉकिंग सीसी रोड एवं बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी पहली किस्त आ चुकी है। तीन माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों को स्वच्छ,सुन्दर बनाने की दिशा में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चुनाव के दौरान जो वायदे किए गए हैं,पूरा प्रयास होगा उसे सबके सहयोग से जमीनी धरातल पर उतारा जाए। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह,अंजनी सिंह, पुरोहित मन जी पाण्डेय,बरमेश्वर पाण्डेय,विशाल सिंह,मंटू राजभर,रंजीत राजभर,गुड्डू यादव, नीरज,झारखंडे सिंह,शिवानंद यादव,पंकज यादव एवं मंदिर के पुजारी रामदहिन मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments