जानें आज दिनाँक 12/12/2025 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 12/12/2025
🚩 दिन - शुक्रवार, अष्टमी तिथि, कृष्ण पक्ष, पौष मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथ चतुर्दशोऽध्यायः🕉️
🙏🏻 श्री भगवानुवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसम्भवाः। निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम्॥
( गी०/14/05 )
अर्थ 👉 हे अर्जुन! सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण-- ये प्रकृति से उत्पन्न तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बाँधते हैं।
🕉️ तिथि -- अष्टमी 14:59 तक तत्पश्चात नवमी
☸️ पक्ष --------- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र -- उ०फाल्गुनी 29:51 तक तत्पश्चात हस्त
☸️ करण ---- कौलव 14:59 तक
☸️करण --- तैतिल 27:45 तक
🕉️ योग ---- प्रीति 11:11 पर तत्पश्चात आयुष्मान
☸️ वार ------ शुक्रवार
☸️मास ------- पौष मास
☸️चन्द्र राशि --- सिंह
☸️सूर्य राशि ----- वृश्चिक
☸️ऋतु ---------हेमन्त
☸️आयन --------- दक्षिणायण ( उत्तर गोल ) से
☸️ संवत्सर -------- सिद्धार्थ
☸️विक्रम संवत --------2082
☸️शाके --------1947
☸️कलियुगाब्द -------5127
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞06:45
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:14
☸️दिनमान ------ 10:28 पर
☸️रात्रिमान ---------- 13:32 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 12:24 पर दिन में
☸चन्द्रोदय🌙--- 12:48 पर रात्रि में ( अगले दिन )
🌷लग्न वृश्चिक 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- वृश्चिक -- 25:58°-- ज्येष्ठा
चन्द्र - सिंह --27:29°-- उ०फाल्गुनी
मंगल --- धनु --03:17°-- मूल
बुध --- वृश्चिक -- 05:50°-- अनुराधा
गुरु -- मिथुन --- 26:29°-- पुनर्वसु
शुक्र-- वृश्चिक -- 19:48°-- ज्येष्ठा
शनि-- मीन --01:06°-- पू०भाद्रपद
राहु --कुम्भ --18:51°-- शतभिषा
केतु -- सिंह--18:51°--
पू०फाल्गुनी
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल ( सुबह ) 10:41 से 11:59 तक अशुभकारक
यमकाल 14:37 से 15:55 तक अशुभकारक
गुलिक काल 08:03 से 09:22 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:38 से 12:20 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
23+06+1 = 30 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए
अशुभकारक ❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
23+23+5= 51 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौ,,,, शुभकारक ✅✅
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️
शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, शुक्रवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है, परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज अष्टमी तिथि है और अष्टमी तिथि में 🌴 नारियल 🥥 तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,ऐसा करने से बुद्धि का नाश होता है।🌿
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
*सिंह राशि>>*
आज बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुँचा सकती है। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।
*🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
आज पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments