बिजली बिल राहत योजना कैंप में 62 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, सवा दो लाख रुपए राजस्व की हुई वसूली
रतसर(बलिया) प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए लाए गए विद्युत बिल राहत योजना के तहत शनिवार को धनौती गांव में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए 62 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। साथ ही बकाएदारों से दो लाख सत्ताइस हजार रुपए राजस्व के रूप में जमा कराए गए। विद्युत उप खण्ड अधिकारी विजय बहादुर यादव व अवर अभियंता कैलाश राव के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया था। अवर अभियंता कैलाश राव ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों के भुगतान में राहत प्रदान करना था। योजना के तहत विद्युत विभाग में बकाया बिलों पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ करने और मूलधन में 25 प्रतिशत की कटौती करने की पेशकश की। इस पहल से लंबे समय से बकाया बिलों के कारण समस्याओं का सामना कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। अवर अभियंता ने जनता को संदेश दिया कि सभी उपभोक्ता कैंप में पहुंच कर इस योजना का लाभ उठाएं। वहीं इसके अतिरिक्त जन सेवा केन्द्र पर भी पंजीकरण एवं भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर दिग्विजय प्रजापति,अंकुर, दद्दन,धर्मेन्द्र,ब्रजेश, प्रभाकर,अब्दुल,श्री निवास,निर्भय, जितेन्द्र,आकाश, चिंतामणि,भोला, कृष्णानंद,देवेन्द्र, भोला,विनय,विजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments