Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खपड़िया बाबा के निर्वाण दिवस पर आयोजित महायज्ञ की निकली भव्य जलयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

 





 बैरिया, बलिया । श्री मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40 वॉ निर्वाण दिवस पर होने वाले अतिद्वय रुद्रमहायज्ञ की विशाल जलयात्रा रविवार को आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर)के प्रांगण से प्रारम्भ होकर लालगंज होते हुये शिवपुर गंगा घाट पहुचा । जलयात्रा में श्री खप्पड़िया बाबा व पूज्य स्वामी हरिहरानन्द जी के तस्वीरों को रथ सिंघासन पर विद्यमान कर, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं व धर्मानुरागी भक्तों ने गगनभेदी जयकारे के साथ जलयात्रा में भाग लिया । 



गंगा तट पर  क्षेत्र के विद्वान पंडितों सुदामा दुबे,अनिल उपाध्याय, योगेंद्र दुबे,श्रीराम दुबे,कमलेश दुबे,मिथिलेश दुबे, मानस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रामलला पाण्डेय, अनुज उपाध्याय तथा राममूर्ति पाण्डेय आदि द्वारा अनेक वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई।मुख्य यजमान कन्हैया सिंह,सन्तोष सोनी,पवन यादव,अंकित स्वर्णकार, राजेन्द्र यादव,अमित यादव ,डॉ0 हरीश तिवारी,हमेशा यादव,रामेश्वर यादव तथा हृदया नन्द मिश्र एवं उपस्थित लोगों में धर्मवीर उपाध्याय,अमर सिंह,डॉ0 राजेन्द्र मिश्र, गार्ड साहब,टुनटुन तिवारी,डॉ0 हरीश सिंह, आनन्द दुबे,प्रहलाद यादव,राणाप्रताप सिंह, मैनेजर यादव,रामाशंकर यादव,बबलू सिंह , संतोष सिंह,संदीप यादव,पीयूष यादव, रंजय यादव,बिट्टू यादव,पप्पू पाण्डेय, शिवकरण मौर्य , विनोद सिंह, प्रमिल मिश्रा, पिन्टू यादव तथा शैलेश सिंह आदि सैकड़ों खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य  के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल रही ।



रिपोर्ट : शैलेश सिंह

No comments