Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज के समय में महिलाओं व बेटियों का आत्म निर्भर बनाना है जरूरी



रेवती (बलिया)  आज के समय में महिलाओं व बेटियों को आत्म निर्भर बनना बहुत जरूरी है। इसके लिए कोई भी एक कला की जानकारी करने से आप भविष्य में स्वयं आत्म निर्भर बन सकतीं हैं। उपरोक्त बातें विधायक बांसडीह केतकी सिंह ने ग्रामीण मानवीय संकल्प फाउंडेशन समूह पचरुखा गायघाट के तत्वावधान में आयोजित सिंचाई प्रशिक्षण केंद्र का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए कही। 

इसके लिए समय समय पर प्रदेश सरकार व कुछ संस्थानों द्वारा अलग अलग रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें हमारी बेटियों को पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के प्रशिक्षण कला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आज नारी सशक्तिकरण के चलते बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम बनाएं हुए हैं। हुनर कला से की जानकारी होने से शादी विवाह के बाद आप परिवार का सहारा बन सकतीं हैं। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ के लिए समूह की अध्यक्ष आशा देवी व राजू कुमार को बधाई देते हुए आगे आवश्यकता पड़ने पर हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा प्रताप यादव दाढ़ी, अजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments