ठंड में राह चलते असहाय विकलांग को विधायक ने ओढ़ाया कंम्बल
रेवती (बलिया) तीन दिनों से पड़ रही ठंड व गलन के चलते मनुष्य तो मनुष्य पशु, पक्षी भी बेहाल है। घने कोहरे से सूर्य का प्रकाश, धूप नही उगने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। गरीब मजदूरों का काम धंधा मिलना बंद हो गया है। पचरूखा गायघाट गांव में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन के पश्चात लौट रही विधायक केतकी सिंह ने सड़क के किनारे एक असहाय विकलांग वृद्ध को देखकर उसे अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। कहा कि ऐसे लोगों के मदद के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।
पुनीत केशरी


No comments