चचिया सास व बहू की एक साथ उठी अर्थी
मनियर, बलिया। नगर पंचायत के वार्ड नं चार चांदूपाकड़ निवासी चचिया सास सुकरी देवी 75 पत्नी महेश शर्मा व बहूं प्रियंका शर्मा 35 वर्ष पत्नी आशुतोष शर्मा दोनों की अर्थी सोमवार को एक साथ निकली तो हर सभी की आंखें नम हो गई।
परिजनों के मुताबिक (चचिया) सास सुकरी देवी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वहीं बहूं प्रियंका किशनगंज बिहार में अपने पिता के यहां कुछ दिन पहले घुमने गई थी। कि अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन नजदीकी चिकित्सा कराने लेकर गए। जहां रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजन बहूं के शव को लेकर मनियर पहुंचे तो सास भी इस दुनिया से चल बसी। सोमवार को दोनों कि अर्थिया एक साथ उठी। प्रियंका अपने पीछे दो पुत्री नंदनी 13, ज्योत्सना 11 व पुत्र श्वेतांष 4 छोड़ गई है।प्रियंका के मौत के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं एक परिवार से निकली दो अर्थियों से परिवार भी टूट चुका है।
मनु तिवारी


No comments