पुलिस ने गुम मोबाइल को बरामद कर संबंधित स्वामी को किया सुपुर्द
रेवती, बलिया : रेवती पुलिस ने गुम मोबाइल को बरामद कर संबंधित स्वामी को सुपुर्द कर दिया। हंडियाकला गांव निवासी सुजीत सिंह का बीते माह बाजार जाते समय मोबाइल कही गुम हो गया था। जिसके संबंध में आवेदक द्वारा स्थापित थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर सर्विलांस की सहायता से थाना क्षेत्र से गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments