Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फसलों की नुकसान के मुआवजा को डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह के अगुवाई में किसानों ने निकाला ऐतिहासिक 'किसान एकता यात्रा', उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 




बलिया : अति वृष्टि से खरीफ की फसल की भारी क्षति व मोंथा तूफान से दलहनी, तेलहनी व सब्जी की फसलों की हुए नुकसान की उचित मुआवजा की मांग को लेकर क्षेत्र के हजारों किसानों ने पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह के पुत्र समाजसेवी डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह के अगुवाई में बैरिया तहसील पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया अपनी मांगों के संदर्भ में आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बैरिया को सौंपा किसानों की भारी भीड़ के चलते पूरा तहसील परिसर खचाखच भरा हुआ था। वही एनएच 31 पर भी लम्बा जाम लग गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त प्राकृतिक आपदा के बावजूद सरकारी अमला द्वारा मौके पर जाकर सर्वे नही किया गया है अगर किया भी गया है तो दोषपूर्ण तरीके से किया गया । उन्होंने खेती की लागत की चर्चा की और कहा कि किसानों को लागत और उत्पादन के अनुपात में मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रति एकड़ तीन क्विंटल अनाज उत्पादन के हिसाब से क्षतिपूर्ति देने की बात कर रही है जबकि एक एकड़ में औसतन 25 क्विंटल खाद्यान उत्पन्न होता है एमएसपी के रेट से किसानों को इस अनुपात में मुआवजा दिया जाना चाहिए। 



कार्यक्रम में दर्जनों किसानों ने अपने विचार रखे और प्रशासन से तत्काल मुआवजा की मांग की । किसानों के बीच ज्ञापन लेने पहुँचे उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुचाने का भरोसा किसानों को दिया और किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा कहा एक हजार 76 किसानों की सूची भेजा हु शेष की सूची तैयार हो रही हैं। जहाँ के किसान सर्वे से संतुष्ट नही वे लिखित आपत्ति करे दोबारा सर्वे करा दूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि किसानों को अधिकतम लाभ मिले इसके लिए मैं हर सम्भव प्रयास करूंगा।

गौरतलब है कि गौरतलब में सोनबरसा के प्रदुमन बाबा के मंदिर परिसर में एकत्र हुए वहां से जुलूस के सकल में पैदल बैरिया तहसील परिसर पहुँचे किसानों के भीड़ के चलते एनएच 31 पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था जिसे समाप्त कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


By- Dhiraj Singh



No comments