खप्पड़िया बाबा के समाधि पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी हरिहरानन्द जी ने की स्वंय अपने हाथों से भव्य आरती
बैरिया, बलिया । श्री मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले अतिद्वय रुद्र महायज्ञ के 11वें दिन गुरुवार को खपड़िया बाबा के समाधि पर स्वामी हरिहरा नन्द जी ने स्वयं अपने हाथों से की भव्य आरती । इस अवसर पर महाआरती से पूर्व बिद्वान पंडितो द्वारा बैदिक मंत्रोचार के पूजन-अर्चन एवं श्री खप्पड़िया बाबा का चालिसा पाठ भी किया गया । महाआरती 2:10 बजे प्रारम्भ हुई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
श्री खप्पड़िया बाबा के प्रति श्रद्धा व आस्था और अंग्रेजी वर्ष का प्रथम दिन होने के कारण प्रातः 8 बजे से ही संकीर्तन नगर श्रीपालपुर आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा,आश्रम के चारो दिशाओ सें सैकड़ो भक्तो की भीड़ दिखाई देने लगी । दिनभर आश्रम में भक्तो की भीड़ जितनी आती थी उतनी ही जाती भी दिखी । महाआरती के समय पूरा परिसर खचाखच महिला, पुरुष, यूवक, युवतियों सें खचाखच भरा रहा । श्री खपड़िया बाबा की जय, श्री हरिहरा नन्द महाराज जी की जय और हर हर महादेव गगनभेदी जयकारे ने पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया । आश्रम परिसर की श्री शिव मन्दिर, श्री हनुमान मन्दिर, श्री सूर्य मन्दिर तथा श्री मानस मन्दिर के सभी गेट पर सुसज्जित फूल माला एवं इलेक्ट्रिकल झालर अपनी अलौकिक छठा विखेर रहे थे ।श्रद्धालु मंदिरों,यज्ञ मंडप एवं हवनकुण्ड आदि की परिक्रमा कर और देश के महान संत श्री हरिहरा नन्द जी के दर्शन कर आपने को धन्य-धन्य महसूस करते देखे गये । महाआरती मे विद्वान पंडित राममूर्ति पाण्डेय, मिथिलेश दुबे, जोगिंन्द्र दुबे सुदामा दुबे,अनिल उपाध्याय, श्रीराम दुबे,कमलेश दुबे, मानस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रामलला पाण्डेय, अनुज उपाध्याय आदि द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चन कराया गया जिसमे मुख्य यजमान कन्हैया सिंह,सन्तोष सोनी,पवन यादव,अंकित स्वर्णकार, राजेन्द्र यादव,अमित यादव ,डॉ0 हरीश तिवारी,राजू सिंह,हमेशा यादव,रामेश्वर यादव तथा हृदया नन्द मिश्र, धर्मवीर उपाध्याय,अमर सिंह,डॉ0 राजेन्द्र मिश्र, गार्ड साहब,टुनटुन तिवारी,डॉ0 हरीश सिंह, आनन्द दुबे,प्रहलाद यादव,राणाप्रताप सिंह, मैनेजर यादव,रामाशंकर यादव,बबलू सिंह , संतोष सिंह,संदीप यादव,पीयूष यादव, रंजय यादव,बिट्टू यादव,पप्पू पाण्डेय, शिवकरण मौर्य , विनोद सिंह, प्रमिल मिश्रा, पिन्टू यादव तथा शैलेश सिंह के साथ हजारों खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : शैलेष सिंह







No comments