Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बंदर के कांटने से दो घायल

 








रेवती (बलिया) नगर के दो वार्डो में बंदर के कांटने से एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए।  वार्ड नंबर 8 निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश रावत किसी कार्य से सड़क के रास्ते वार्ड नंबर 4 में आ रहें थे। रास्ते में अकस्मात बंदर कूद कर आया और पैर में काट कर भाग गया। 

वार्ड नंबर 4 निवासी 65 वर्षीय मिथिलेश्वरी देवी पत्नी अमरनाथ पांडेय अपने घर के छत पर धान सुखा रही थी। अचानक बंदर आ गया। शोर की तो उनके पैर में काट कर भाग गया। स्वजनों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। सीएचसी पर मौजूद डा. धर्मराज ने इंजेक्शन लगाकर दोनों का उपचार किया।


पुनीत केशरी





No comments