मनरेगा को सरकार समाप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रही : जैनेंद्र पाण्डेय 'मिंटू'
गड़वार(बलिया) स्थानीय ब्लाक के न्याय पंचायत खरहाटार में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जैनेंद्र पांडेय मिन्टू ने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत मनरेगा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। क्योंकि मनरेगा से सीधे गरीब कमजोर और मजलूमों को रोजगार का बहुत बड़ा अवसर मिलता है,केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है उसको यह नीति रास नहीं आ रही है। सरकार मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ नियमों में भी बदलाव करने के बाद इसे बंद करने के लिए एक सुनियोजित साजिश रचने का प्रयास कर रही है,जो धीरे-धीरे धरातल पर दिखाई देने लगेगा। एक तरफ से यह केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा दलित और पिछड़ों के अधिकारों पर सीधा-सीधा हमला है। केंद्र सरकार इससे पहले भी संविधान बदलने के नाम पर हमला करने का प्रयास कर चुकी है मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जागरूकता की वजह से भाजपा बहुमत से दूर रह गई। अपने गुस्से का इजहार नाम बदलकर और मनरेगा की योजना को बंद करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में मनरेगा बचाओ अभियान को हर न्याय पंचायत में बैठक आयोजित करके जागरूकता अभियान को और गति देने का प्रयास किया जाएगा। और केंद्र सरकार के साजिशों को नाकाम किया जाएगा। साथ ही गरीब मजलूम की आवाजों को मजबूती से उठाने का काम किया जाएगा। ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों की बैठक के उपरांत ब्लॉक पर भी मनरेगा बचाव की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता खूबलाल राम और संचालन पूर्व प्रधान सरल पाठक ने किया। बैठक में डा० सुरेश राम, पूर्व प्रधान राम अवध वर्मा, पूर्व प्रधान हीराराम,पूर्व प्रधान जीशान जावेद उर्फ चुन्नू, सच्चितानंद सिंह, राहुल तिवारी, सुदेश्वर राम, उमाशंकर गोड, सुधीर पाठक, हीरामन प्रसाद, अनिल भारती, जवाहर गोंड, जोगिंदर गोंड,भरत गोंड,आनंद सिंह, संजय राजभर, किरण देवी,रामवती देवी,पुष्पा देवी,रीना देवी,शांति देवी, पिंकी देवी, सनमतिया देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments