Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान शुरू, गड़वार ब्लाक में लगाई गई 190 टीमें



गड़वार (बलिया) 10 फरवरी से चलने वाले एमडीए-आईडीए( फाइलेरिया मुक्त अभियान) का शुभारंभ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर में अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने फीता काटकर तथा एमडीए की दवा खाकर किया। इस अवसर पर सीएचसी में उपस्थित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने भी फाइलेरिया की दवा खाई। इस अवसर पर डा० राकिफ ने बताया कि 10 फरवरी से चलने वाले एमडीए कार्यक्रम में सभी बूथों,आंगनवाड़ी केंद्रों,विद्यालयों तथा उसके बाद घर-घर जाकर लोगों को अपनी मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मी फाइलेरिया की दवा खिलाने का कार्य करेंगे। दवा खिलाने के कार्य का पर्यवेक्षण नियमित रूप से किया जाता रहेगा। लक्ष्य है कि एक भी व्यक्ति फाइलेरिया की दवा खाने से न छूटे। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि दवा खिलाने से पहले निर्धारित मानकों की जांच करने के पश्चात ही संबंधित व्यक्ति को दवा खिलाने का कार्य करें। बीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम में 1.83 लाख आबादी के लक्ष्य को दवा खिलाने के लिए 190 टीमें लगाई गई है जिसके लिए 34 पर्यवेक्षक क्षेत्र में नियमित निगरानी करेंगे। इस अवसर पर साधुशरण यादव,अनिल कुमार,पुर्णमांशी, चन्दन आदि स्वास्थ्य कर्मी शमिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments