Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दवा का सेवन कर फाइलेरिया मुक्त अभियान का सीएचसी अधीक्षक ने किया शुभारंभ



 

रेवती (बलिया) जनपद बलिया को फाइलेरिया मुक्त करने अभियान के तहत स्व दवा सेवन का पान कर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार व भाजपा नेता मांडलू ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  डॉक्टर प्रवीण ने बताया है कि फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावित उपाय फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन है। अभियान के दौरान आइवर मेकिन एवं डी ई सी एल्बेंडाजोल दवाएं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रत्यक्ष निगरानी में खिलाई जाएगी एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी पात्र लोगों से दवा सेवन की अपील की । बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी । दवा खाने के बाद चक्कर आना या जी में मिचलाना  जैसे हल्के लक्षण होने पर घबराने की जरूरत नहीं है खाली पेट दवा नहीं खाना है किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए रेवती ब्लॉक पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित किया गया है । इस अवसर पर डॉक्टर धर्मराज, डॉक्टर बद्री राज, डॉ अनीता यादव, डॉ अरविंद, डॉ प्रतिभा, डॉ रुचि ,वीरेंद्र सिंह, नोडल अभय यादव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार ,गणेश यादव, who मॉनिटर सिद्धार्थ सिंह आदि कर्मचारी शामिल मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments