Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेताओं को विद्यालय परिसर मे हुआ भव्य स्वागत




गड़वार(बलिया) शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान मे 11वीं बीएसकेए जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेताओं को द होराइजन स्कूल परिसर में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा प्रधानाचार्य एस. सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल जितने वालों मे अपूर्वा उपाध्याय, सौम्या सिंह,आयुष गुप्ता,कृष्णा यादव, वेदिका चतुर्वेदी,अनुष्का, वैभव,रूद्र पाण्डेय, अंगद सिंह,उत्कर्ष उपाध्याय, शुभ्रांशु,आयुष यादव शामिल रहे,सिल्वर मेडल जितने वालों मे रूद्र सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,ज्योति, रूद्र प्रताप सिंह, ऋषि यादव शामिल रहे जब कि ब्रांज मेडल जितने वालों मे सूर्यांश,आराध्या वर्मा,दिव्यांश दुबे,अदिति सिंह,शौर्य प्रताप सिंह,आराध्या वर्मा, दिव्यांशु दुबे, आदित्य सिंह,शौर्य प्रताप सिंह,सोनम भारती, हर्ष खरवार, अंकुश यादव,रुद्र प्रताप सिंह,आरोही सिंह,शशिकांत यादव,जागृति सिंह, होली वर्मा,आदित्य द्विवेदी,कान्हा यादव,आयुष प्रताप सूर्यवंशी,होली सिंह, अमन सिंह,अनन्या सिंह,आशुतोष अगस्त्य,पवन कुमार,अभिराज श्रीवास्तव,विवान कुमार को मिला।इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.सिंह ने कहा कि खेल को खेल की तरह खेले तो ही अच्छा है। खेल में अनुशासन अति आवश्यक है। जब तक आप में अनुशासन नहीं होगा आप खिलाड़ी बन ही नहीं सकते है। इसलिए अनुशासन बहुत जरूरी है। सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। खेल प्रशिक्षक एल.बी.रावत ने बताया कि इस खेल में दर्जनों स्कूलों के छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पीयूष श्रीवास्तव, प्रशासिका नीलम सिंह,इंचार्ज जितेंद्र मिश्रा,अभय गुप्ता, मेनका सिंह,मीनू सिंह,टीम मैनेजर दिलीप भारद्वाज मौजूद रहे।


रिपोर्ट: डी.पाण्डेय

No comments