शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
गड़वार(बलिया) अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बलिया जनपद में दूसरे दिन चिलकहर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही। यात्रा पांडेपुर,नागपुर, टीकदवरी,मटिही, डुमरी,भदौरा, उचेडा,हजौली सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क किया।
प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं ग्रामीणों ने ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे,जिला समन्वयक रविंद्र पांडेय,ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मंडल की उषा सिंह, ज्ञानती सिंह,रेनू सिंह,चंद्रावती व मंदिर देवी सहित अन्य बहनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। ज्योति कलश यात्रा सामाजिक,नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रभावी माध्यम बन रही है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments