पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 2500 लीटर लहन व 20 भट्टियां की गई नष्ट
रेवती (बलिया) पुलिस व आबकारी विभाग की टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के भाखर ग्राम तथा नगर के दुसाध टोली में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी, ऋषिकेश गुप्ता, उपनिरीक्षक बैरिया नीरज वर्मा, उपनिरीक्षक हल्दी सुभाष यादव द्वारा मय फोर्स औचक छापामारी की गई। पुलिस टीम की भनक लगते ही अवैध कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाज इधर उधर कूद फांद कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस व आबकारी टीम द्वारा 2500 लीटर लहन तथा 20 शराब की भट्टियां नष्ट की गई।
पुनीत केशरी


No comments