Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एपेक्स स्कूल बभनौली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन,परिवहन कर अधिकारी ने दिलाई शपथ

 



गड़वार (बलिया) गड़वार क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार जैसल (परिवहन कर अधिकारी) का विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय ने माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया।  परिवहन कर अधिकारी एवं मुख्य अतिथि अरविंद कुमार जैसल ने विद्यालय के सभी बच्चों,शिक्षकगणों सहित वाहन चालकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की बीमारी की अपेक्षा अधिक मृत्यु यातायात के नियमों के प्रति लापरवाही के कारण होती है। वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन हम सभी लोगों का परम कर्तव्य है। यातायात के नियमों का पालन करके हम स्वयं को दुर्घटना से बचा सकते हैं। मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों सहित सभी वाहन चालकों एवं शिक्षकगणों को यातायात सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलवाई गई।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वाहन चालक, शिक्षक गण एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments