पुलिस अधीक्षक ने गड़वार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
गड़वार(बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को गड़वार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन,परिसर में बने मेस तथा बैरकों का हाल और रखरखाव थानों के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। निरीक्षण में महिला सुरक्षा केन्द्र पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके कार्यों व रजिस्टर में की गई एन्ट्री को चेक किया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीडबैक लिया। कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर आनलाइन शिकायत,आईजीआरएस का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरा 24X7 चलता रहे,इस बाबत निर्देश दिया। थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबंधी उपकरणों के साथ-साथ शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की अच्छी तरह से देख-रेख हेतु पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को निर्देशित किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments